logo

गिरिडीह : उपायुक्त ने सहायक आचार्य नियुक्ति काउंसलिंग का किया निरीक्षण

jharkhand_giri_dc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के डीआरडीए सभागार में सहायक आचार्य (कक्षा 6-8, गणित एवं विज्ञान) नियुक्ति को लेकर चल रही जिला स्तरीय काउंसलिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि विज्ञापन प्रकाशन में दिए गए मानदंडों व नियुक्ति नियमावली का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क का भी जायजा लिया और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियों का सत्यापन किया जा रहा है। दस्तावेज दो अलग-अलग फोल्डरों में क्रमवार जमा किए जा रहे हैं, जिन पर अभ्यर्थी का नाम, अनुक्रमांक, विषय, पिता का नाम और श्रेणी स्पष्ट रूप से अंकित रहना अनिवार्य है।
सत्यापन के दौरान यदि किसी दस्तावेज में कमी पाई जाती है तो मौके पर सुधार का अवसर दिया जा रहा है, हालांकि अंतिम निर्णय प्रशासनिक मानकों के अनुरूप ही होगा। चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के बाद पदस्थापन पत्र जारी कर संबंधित विद्यालयों में नियुक्त किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरी की जा रही है। शिक्षा विभाग और चयन आयोग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं, ताकि सरकारी विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की बहाली शीघ्र संपन्न हो सके।



 

Tags - latest Giridih news Giridih news Updates latets Giridih news latest jharkhand news jharkhand Updates latest DC giridih latest Giridih news latest jharkhand News Giridih news