logo

पाकुड़ में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

fbdruwrvw.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में विश्व एड्स दिवस 2025 के अवसर पर आज सदर अस्पताल परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. मनीष सिन्हा और जिला भीवीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने संयुक्त रूप से एड्स जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ स्वास्थ्य विभाग, पाकुड़ द्वारा संचालित है और यह जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से आमजन को HIV/AIDS से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि HIV/AIDS के प्रति जागरूकता ही इस रोग को लेकर फैली भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, उपचार की निरंतरता, सुरक्षित व्यवहार और सही जानकारी HIV संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय योगदान दें, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।



 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News jharkhand News in hindi Pakur Updates latest Pakur news Pakur news Updates Pakur News Updates jharkhand news Updates Pakur News in Hindi