logo

श्रावणी मेले में बारिश को लेकर देवघर DC ने किया निरीक्षण, 24 घंटे मैनपावर तैनात करने के दिए निर्देश

deo4.jpg

द फॉलोअप डेस्क

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर लगातार हो रही बारिश को देखते हुए उपायुक्त सह दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बरमसिया, परमेश्वर दयाल रोड, बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, जलसार पार्क, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, शिवगंगा व मंदिर आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान रुटलाइन की तैयारियों, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का भी जायजा लिया।
इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए की गई तैयारियों की बारीकी से जांच की. और संबंधित अधिकारियों व एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को निर्देश दिया कि सभी होल्डिंग पॉइंट्स, टेंट सिटी और श्रद्धालुओं हेतु तैयार रुटलाइन में अस्थाई टेंट, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।
आगे उपायुक्त ने डिप्टी कलेक्टर और विद्युत विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को निर्देशित किया कि बारिश को देखते हुए 24 घंटे मैन पावर प्रतिनियुक्त करे, ताकि मेला के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र में विद्युतीकरण के कार्य को पुनः पूरी तरह से जांच करें, ताकि बारिश के मौसम में किसी प्रकार की असुविधा श्रद्धालुओं को न हो।  
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar deoghar deoghar news deoghar DC DC naman priyesh lakra Shravani Mela Shravani Mela news deoghar Shravani Mela news