logo

झारखंड में अवैध कोयला खनन पर रोक लगाने की मांग, राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

KHIRU00123.jpg

रांची/नई दिल्ली
राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने झारखंड में सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) और वीसीसीएल (वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) के अंतर्गत हो रहे भारी अवैध कोयला खनन को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कोयला चोरी पर रोक लगाने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि रामगढ़ जिले के रजरप्पा कोयला क्षेत्र में अवैध खनन के कारण भूमिगत सुरंग में आग लग गई, जिसमें एक युवक फंसा रह गया और उसकी अब तक लाश नहीं मिल सकी है। इसी प्रकार, कुजु क्षेत्र के करमा इलाके में अवैध खनन में चार लोगों की मौत हो चुकी है। हजारीबाग के केदला क्षेत्र में बंद पड़ी खदानों में भी दर्जनों अवैध भूमिगत परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।


खीरू महतो ने यह भी आरोप लगाया है कि सीसीएल के लइथो झारखंड परियोजना में रोजाना सैकड़ों वाहन कोयले की अवैध ढुलाई में लगे हुए हैं, जबकि इतना उत्पादन भी नहीं हो रहा है। वीसीसीएल की स्थिति भी समान बताई गई है, जहां हाल ही में धनबाद में भू-धंसाव के चलते मजदूर खदान में फंस गए।
सांसद ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि वे झारखंड सरकार के मुख्य सचिव और सीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को निर्देश दें कि वे अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाएं और राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करें। साथ ही इस मामले में की गई कार्रवाई से अवगत कराने का भी आग्रह किया गया है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest