logo

सांसद बैद्यनाथ राम से तेतरियाखाड़ परियोजना चालू कराने की मांग

ramm1.jpg

द फॉलोअप, रांची
लातेहार जिले के बालुमाथ प्रखंड अंतर्गत तेतरियाखाड़ परियोजना पिछले लगभग तीन माह से बंद रहने से ट्रक मालिकों ने राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि परियोजना बंद होने से करीब 1000 ट्रक मालिक, चालक, उपचालक एवं अन्य श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है।राजन कुमार ने कहा कि काम बंद रहने से ट्रक मालिक बैंक ऋण की किस्त, वाहन बीमा, टैक्स एवं अन्य वित्तीय दायित्वों का भुगतान करने में असमर्थ हो रहे हैं। 


वहीं चालक एवं श्रमिकों के सामने परिवार के भरण-पोषण का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।उन्होंने राज्यसभा सांसद से आग्रह किया कि CCL प्रबंधन एवं संबंधित मंत्रालय से वार्ता कर तेतरियाखाड़ परियोजना को शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने की पहल करें, ताकि प्रभावित लोगों को दोबारा रोजगार मिल सके। मौके पर दिनेश कुमार, महेश कुमार ,राजेश यादव सहित कई ट्रक मालिक मौजूद रहे।

Tags - Jharkhand Tetariakhad Project Member of Parliament Baidyanath Ram Latehar