द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस के गिरफ्त में अफगान मूल के एक युवक की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की टीम ने सोमवार को संयुक्त रूप से जमशेदपुर के गोलमुरी और सरायकेला के कपाली क्षेत्र में छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने गोलमुरी स्थित टुईलाडुंगरी के हिंदू लाइन में छापेमारी कर एक मकान में रह रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिन्हें पुलिस अपने साथ थाना ले गई। इनमें मो इस्तियाक अहमद, मो अनवर खान और लंबू नामक व्यक्ति का नाम सामने आया है। वहीं टीम ने कपाली से भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अफगान मूल के एक युवक के निशानदेही पर की गई है, जो 2025 फर्जी भारतीय पासपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट से दुबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहंचा था और दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद से उक्त युवक की निशानदेही पर जमशेदपुर व कपाली से हिरासत में लिये गये युवकों की गतिविधियां लंबे समय से जांच एजेंसियों के रडार पर थी। फिर दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस ने संयुक्त टीम बनाकर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर तीनों को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और मीडिया से किसी भी तरह की कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान पुलिस ने युवकों के कमरे से कुछ दस्तावेज भी बरामद किये है। इसके बाद तीनों को गोलमुरी थाना लाकर गहन पूछताछ की गई। वहीं, दिल्ली से गिरफ्तार युवक को पुलिस अपने साथ किसी सुरक्षित स्थान पर ले गई।.jpeg)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोलमुरी से हिरासत में लिये गये तीनों लोग अफगान के काबुल के रहने वाले बताये जा रहे है। वे लोग परिवार के साथ काफी लंबे समय से एक फ्लैट में किराये पर रह रहे है, वह मूल रूप से सूद ब्याज का कारोबार करते है, उन सभी लोगों का पासपोर्ट, आधार कार्ड और वोटर कार्ड भी बना हुआ है। सभी मतदान भी करते है। एटीएस और दिल्ली पुलिस की टीम उनके सभी दस्तावेजों की सघनता से जांच कर रही है। साथ ही उनके बारे में पूछताछ कर जानकारी भी ले रहे है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम को यह भी जानकारी मिली है कि फर्जी पासपोर्ट बनवाने में फर्जीवाडा का कनेक्शन जमशेदपुर से भी है। इसी जांच के क्रम में दिल्ली पुलिस मामले की छानबीन करने के लिए रांची पहुंची, जहां झारखंड एटीएस की टीम दिल्ली पुलिस के सहयोग के लिए उसके साथ सोमवार की दोपहर को जमशेदपुर पहुंचीं, टीम को दिल्ली में फर्जी पासपोर्टं बनवाने के संबंध में जानकारी मिली है। टीम ने गोलमुरी और कपाली से युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि इस संबंध में कोई भी पुलिस अधिकारी कोई भी जानकारी देने से साफ इंकार कर रही है।