logo

दिल्ली में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम, CM रेखा गुप्ता ने सरकारी काफिले और पेट्रोल खर्च में की कटौती

ीाकपो1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद एक हाई लेवल बैठक बुलाई। बैठक में फैसला लिया गया कि दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) लागू रहेगा। साथ ही निजी कंपनियों से भी कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की अपील की जाएगी।

काफिले और पेट्रोल खर्च में कटौती
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह का पालन करते हुए अपने काफिले में 60 प्रतिशत की कटौती कर दी है। अब मुख्यमंत्री के काफिले में केवल चार गाड़ियां रहेंगी, जिनमें दो इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। सीएम ने बताया कि सभी मंत्रियों के वाहनों में भी कटौती की गई है और जहां संभव होगा, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा अधिकारियों और मंत्रियों के पेट्रोल कोटे में भी कमी की गई है।

सोमवार को मेट्रो इस्तेमाल पर जोर
दिल्ली सरकार ने सरकारी कार्यालयों के समय में भी बदलाव किया है। अब दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10:30 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित होंगे, जबकि दिल्ली नगर निगम  के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर सोमवार अधिकारी और कर्मचारी जितना संभव हो सके, मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे, ताकि ईंधन की बचत और ट्रैफिक कम करने में मदद मिल सके।

 

Tags - Delhi RekhaGupta WorkFromHome Government Metro