logo

HEC विस्थापितों की समस्या को लेकर मंत्री दीपिका पांडेय सिहं से मिला प्रतिनिधिमंडल, इन बातों पर बनी सहमति 

dipika01230.jpg

रांची

झारखंड विस्थापित जनकल्याण समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आज झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने HEC विस्थापितों की पुरानी समस्याओं के साथ-साथ दस लेन सड़क निर्माण परियोजना पर भी अपनी चिंता जाहिर की। समिति का कहना है कि इस सड़क निर्माण के कारण विस्थापित आदिवासी और मूलवासी परिवारों के मकान और दुकान उजड़ने का खतरा है।
मंत्री दीपिका ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस मामले पर जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बैठक कराई जाएगी, ताकि प्रभावित विस्थापितों की समस्या का समाधान निकाला जा सके।


बैठक में समिति के अध्यक्ष कुणाल नाथ शाहदेव, महासचिव कृष्णा मिर्धा, सचिव महाबीर लोहारा, रामेश्वर नाथ शाहदेव, महेंद्र मिर्धा और निवर्तमान पार्षद सुचिता रानी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से मंत्री को एक ज्ञापन सौंपते हुए विस्थापितों के हक और अधिकार की रक्षा की मांग रखी।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest