logo

हजारीबाग के छात्र ने देहरादून में की आत्महत्या, NDA की कर रहा था तैयारी 

िोल.jpg

द फॉलोअप डेस्क
देहरादून में झारखंड के हजारीबाग जिले के छात्र ने आत्महत्या कर ली। वह NDA की तैयारी कर रहा था। नाबालिग छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर सुसाइड किया है। जब काफी देर तक छात्र बाहर दिखाई नहीं दिया, तो दोस्त उसके कमरे में पहुंचे, जहां उन्होंने उसे फंदे से लटका देखा। दोस्तों ने तुरंत इसकी सूचना कोचिंग संस्थान प्रबंधन को दी। स्टूडेंट के दोस्तों से मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड निवासी आर्यन राज सहस्रधारा स्थित काला गांव में स्थित चाणक्य एकेडमी में एनडीए की तैयारी कर रहा था। 


दोस्तों ने पंखें से लटका देखा
शनिवार सुबह साथ रहने वाले चारों छात्र साढ़े सात बजे कोचिंग के लिए निकल गए थे और नाबालिग छात्र कमरे में अकेला था। करीब साढ़े आठ बजे किसी छात्र ने देखा कि छात्र अपने कमरे के पंखे से फंदे पर लटका हुआ है। सभी दोस्त घबरा गए। उन्होंने कमरे के अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन शव को लटका देख इसकी सूचना हॉस्टल प्रबंधन और कोचिंग संस्थान के टीचर को दी। टीचर ने फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। संस्थान प्रबंधन ने थाना राजपुर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग छात्र को नीचे उतारा और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। 


तीन-चार दिन पहले तबीयत खराब थी
शनिवार शाम को परिजनों के आने के बाद, आज पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया गया है। थाना राजपुर प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने मृतक छात्र के साथियों से पूछताछ की है। साथियों ने बताया कि तीन-चार दिन पहले छात्र की तबीयत खराब थी। चूंकि मृतक छात्र के परिजन शनिवार शाम तक देहरादून पहुंच पाए थे, इसलिए शनिवार को पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया था। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Tags - dehradun news nda student suicide hazaribagh student coaching incident breaking news