logo

दिल्ली दौरे पर मंत्री दीपिका, खड़गे-वेणुगोपाल से की मुलाकात; राजनीतिक हालात पर चर्चा

dps_meet1.jpg

रांची/दिल्ली 

झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की। इस मौके पर संगठन विस्तार, संगठन की मजबूती, सरकार के काम-काज, जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की पहल और वर्तमान राजनीतिक हालात पर सार्थक चर्चा हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व को मौजूदा राजनीतिक विषयों से अवगत कराया। इस मुलाकात के दौरान राज्य में चल रही SIR की प्रक्रिया, जनता का मतदान का अधिकार और बीजेपी की रणनीति को मात देने पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा तमाम विषयों पर कांग्रेस की भूमिका के साथ-साथ मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया।

Tags - Deepika Pandey Singh Mallikarjun Kharge Congress Political Discussion