logo

गोड्डा : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सुनी बुनकरों की समस्या, समाधान का दिया आश्वासन

pandey_dipika.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पुराना थाना भवन परिसर में आयोजित संगठन सृजन अभियान के बाद महगामा विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपने क्षेत्र में बन रहे सिल्क कपड़ों और मधुबनी पेंटिंग के बारे में आए हुए अतिथियों को रेशम नगर भगैया गांव पहुंचकर विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर बुनकरों ने अपनी समस्याएं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और अतिथियों के सामने रखी। एआईसीसी प्रभारी रामचंद्र खूंटियां, पूर्व खूंटी सांसद काली चरण मुंडा समेत अन्य नेताओं ने बुनकरों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि उनके हुनर को उचित सम्मान और मेहनत का सही मूल्य दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुनकर समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत रीढ़ है। कांग्रेस पार्टी हमेशा बुनकरों के लिए उनके अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए संकल्पित है और इस दिशा में हर संभव कदम उठाएगी।


 

Tags - latest Godda News Godda News Updates latest Godda News latest Godda Updates Godda News in Hindi latest News Updates latest Godda News updates Godda updates Godda News in hindi