द फॉलोअप, रांची
झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कांग्रेस और CJP पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर विपक्षी दलों की चुप्पी राज्य के लाखों युवाओं के साथ विश्वासघात के समान है।

झारखंड में भर्ती परीक्षा विवादों पर ख़ामोशी क्यों
दीपक प्रकाश ने कहा कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई और सामने आ रही जानकारियों ने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इन घटनाओं से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं का भरोसा लगातार कमजोर हुआ है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की।
दीपक प्रकाश ने कहा कि अगर कांग्रेस युवाओं के हितों की बात करती है तो उसे झारखंड में भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवादों पर भी खुलकर बोलना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी सहयोगी सरकार से जवाबदेही तय कराने की पहल करनी चाहिए।
.jpg)
भाजपा पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त भर्ती प्रक्रिया की पक्षधर
दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में कांग्रेस समर्थित सरकार के कार्यकाल के दौरान भर्ती परीक्षाओं को लेकर लगातार विवाद और कथित धांधलियों के आरोप सामने आए हैं। ऐसे में राहुल गांधी की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने पूछा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व कब अपनी स्पष्ट राय सामने रखेगा। दीपक प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त भर्ती प्रक्रिया की पक्षधर रही है तथा प्रतियोगी छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रही है।