logo

आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में आदिवासी युवाओं की हो रही हत्या, हेमंत सोरेन ने अपराधियों के सामने टेक दिए हैं घुटनेः दीपक प्रकाश

्गजोक.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राजधानी रांची में स्पेशल ब्रांच में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या तथा रांची के महुआटोली में एक वकील की हत्या कर दिए जाने पर राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने लचर कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया। दीपक प्रकाश ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य की राजधानी में आज कोई सुरक्षित नहीं है। सरकार की लचर कानून व्यवस्था के कारण बेखौफ होकर अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे है।


उन्होंने कहा कि राज्य की हेमन्त सरकार में आज पुलिस, वकील, अधिकारी, महिला, जज कोई सुरक्षित नहीं है। राज्य सरकार ने पुलिस को वसूली में लगा रखा है। जिसका नतीजा है यहां आए दिन अपराधी हत्या,बलात्कार, लूट, छिनतई को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है जैसे राज्य सरकार अपराधियों के सामने घुटने टेक दी है। 


दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य के आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में एक- एक कर कई आदिवासी  युवाओं की हत्या की जा रही है। मुख्यमंत्री चुप हैं। इससे पहले हमने रांची की महिला दरोगा संध्या टोपनो, दुमका की महिला थाना की एक अधिकारी रूपा तिर्की, एक युवा आदिवासी सुभाष मुंडा के रुप मे आदिवासी युवाओं को खो चुके हैं। 

Tags - deepak prakash deepak prakash news deepak prakash ki khabar hemant soren news