logo

दीपक प्रकाश ने वैभव सूर्यवंशी से की मुलाकात, 35 गेंदों में शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज़ की तारीफ की

दीपक प्रकाश ने वैभव सूर्यवंशी से की मुलाकात, 35 गेंदों में शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज़ की तारीफ की

द फॉलोअप डेस्क
राज्यसभा सांसद और बिहार भाजपा के चुनाव सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए दीपक प्रकाश ने लिखा - इतनी छोटी उम्र में अपने शानदार बल्लेबाजी से मात्र 35 गेंद में शतक लगाकर पूरे देश में रातों रात प्रसिद्ध होने वाले बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी से आज पटना में मुलाकात हुई, मैंने उनके खेल की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में खूब धमाल मचाया था। वह राजस्थान रॉयल के लिए खेल रहे थे। अपने पहले ही मैच के पहले ही बॉल में उन्होंने छक्का लगाया था। उसके बाद के मैच में तो उन्होंने महज 35 गेंद में शतक लगाकर इतिहास रच दिया और क्रिकेट की सनसनी बन गए।