logo

JSSC-CGL समेत TDPL द्वारा आयोजित कराई गई सभी भर्ती परीक्षायें रद्द

HEMANT_KRISHI.jpg

द फॉलोअप, रांची:

राज्य सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा सहित टीडीपीएल द्वारा संचालित करायी गयी सभी परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। इससे पहले उन्होंने प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट के अन्य साथियों के साथ लगभग तीन घंटे तक बैठक की। इसमें परीक्षा को रद्द करने के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विचार विमर्श किया। मालूम हो कि सरकार ने आज छात्र प्रतिनिधियों के साथ उनकी मांगों पर विचार करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस में दिन के 2 बजे से बैठक बुलायी थी। हालांकि छात्रों की सरकार के मंत्रियों की वार्ता नहीं हो सकी।

 छात्रों के साथ बातचीत से पहले मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के अन्य मंत्रियों केसाथ विमर्श करना जरूरी समझा। अब सरकार अपने फैसले से छात्र प्रतिनिधियों को अवगत कराएगी।

रिफॉर्म के लिए कमिटी बनाई जाएगी

सीएम ने कहा कि पोर्टल पर छात्र, अभिभावक सुझाव दे सकते हैं। रिफॉम्स के लिए अमिताभ कौशल की अध्यक्षता मेें कमेटी बनाने का फैसला। 14 वीं जेपीएससी पीटी पहले ही सुलझ गयी थी। बैगलॉग की भी बात सुलझ गयी थी। कई नियुक्तियां हुई है, उस पर अंतिम सहमति नहीं बनी थी। इस विषय का पटाक्षेप के लिए कैबिनेट की विशेष बैठक की। टीडीपीएल द्वारा ली गयी परीक्षाएं, चुने गए हैं, टीडीपीएल की जितनी भी गतिविधियां हुई है,रद्द किया जाता है।सीएम ने कहा कि रिटायर जज की अध्यक्षता में पूरे मामले की जांच होगी।

Tags - JPSC JSSC CGL Judicial Inquiry