logo

रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

gun.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गौरेश चंद्र झा पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गौरेश झा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत गंभीर है। गौरेश अरगोड़ा थाना क्षेत्र की हाउसिंग कॉलोनी में रहते हैं। जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता का अपने मुहल्ले के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी कारण से अपराधियों ने उन पर हमला किया। घटना की जानकारी अरगोड़ा थाना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना के बाद रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं में आक्रोश नजर आ रहा है। 

बता दें कि इससे पहले भी 2 अगस्त को मधुकम के अधिवक्ता गोपाल कृष्ण की दिनदहाड़े एक अपराधी ने चाकू मार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद भी अधिवक्ताओं में आक्रोश नजर आया था।

Tags - रांची सिविल कोर्ट हमला अधिवक्ता Ranchi Civil Court Attack advocate