logo

साहिबगंज : गंगा नदी तट पर मिली मृत डॉल्फिन, वन विभाग ने शुरू की जांच

yutyufrtrb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज जिले के मोकिमपुर पंचायत के शोभापुर गांव स्थित गंगा नदी के तट पर एक मृत डॉल्फ़िन देखी गई। मृत डॉल्फ़िन को सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने देखा और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन रक्षी पप्पू यादव मौके पर पहुंचे और डॉल्फ़िन को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेजा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डॉल्फ़िन की मृत्यु का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और डॉल्फ़िन की मौत की गुत्थी सुलझना अभी बाकी है।
वन विभाग ने बताया कि गंगा नदी की डॉल्फ़िन भारत की राष्ट्रीय जलीय जीव है और यह वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 के अंतर्गत संरक्षित है। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे इस प्रजाति के संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी अवैध शिकार या गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें। डॉल्फ़िन का शिकार एक दंडनीय अपराध है और पकड़े जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



 

Tags - latest Sahibganj News news Updates latest Sahibganj News Sahibganj News in hindi latest Sahibganj Updates latest Sahibganj news Sahibganj updates in hindi Latest updates latest jharkhand News Jharkhand News updates Sahibganj updates in Hindi Sa