logo

गढ़वा : दोस्तों के साथ घूमने निकला था युवक, 2 दिन बाद नदी में तैरता मिला शव

uiui.jpg

गढ़वाः
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक के चपरी टीकर से एक शख्स 2 दिन से गायब था। मंगलवार को उसका शव बरामद कर लिया गया है। शव राजदहवा नदी से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जितेश्वर साह के रूप में की गई। ग्रामीणों के अनुसार जितेश्वर शराब का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह नदी किनारे पहुंच गया। पैर फिसलने के कारण वह नदी में डूब गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। नदी में शव होने की जानकारी मिलते के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई । 


ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना 
ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक चंदन सिंह, एसआई सहदेव साह, माणिक कुमार राम घटनास्थल पर पहुंचे। शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


रविवार से गायब था 
परिवार वालों ने बताया कि रविवार को जितेश्वर अपने दोस्तों के साथ रेलवे लाईन के पास गया। इसके बाद वह देर शाम नहीं लौटा। परिजनों ने उसको लगातार ढुंढ़ा लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह ग्रामीणों द्वारा राजदहवा नदी में शव होने की सूचना दी गई। इस संबंध में थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में नदी में डूबने से ही युवक की मौत का मामला लग रहा है।