logo

दुमका में लॉज में इस हाल में मिला B.ed छात्रा का शव, बॉयफ्रेंड सहित 3 लड़के गिरफ्तार

lodge.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
दुमका नगर थाना की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर बांधपाड़ा के एक लॉज से बीएड की छात्रा कुमुदनी हांसदा (28) का शव बरामद किया। बताया जाता है कि कुमुदनी ने लॉज में अपनी सहेली के कमरे में बॉयफ्रेंड मो. चीकू के साथ सारी रात पार्टी मनाई थी। आरोप है कि इसी क्रम में युवक ने उसकी पिटाई की थी। सोमवार को कमरे से निकलने के बाद चीकू ने मृतका की सहेली को बताया कि वह गिर गई है, उसे पानी पिला देना। जब कमरे में देखा गया तो शव कमरे के अंदर फर्श पर पड़ा था। युवती के शरीर व चेहरे पर कई चोट के निशान थे। युवती के परिजनों ने कुमुदिनी हांसदा के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप उसके बॉयफ्रेंड पर लगाया है। यह घटना सोमवार की देर रात में हुई है। 


पार्टी मनाने आई थी कुमुदिनी 
मंगलवार की सुबह युवती कि सहेलियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके बॉयफ्रेंड सहित तीन युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जिस रूम से युवती के शव मिला है वह कमरा उसकी सहेली का है। 1 जनवरी को वह सहेली के कमरे में पार्टी मनाने के लिए आई थी। युवती रात भर लॉज के कमरे में बॉयफ्रेंड के साथ थी, देर रात अन्य युवक भी आए। देर रात तक पार्टी चली। युवती ने  नशे का सेवन भी किया था। 


बॉयफ्रेंड ने पिटाई की थी 
सहेलियों का कहना है कि कुमुदिनी का उसके बॉयफ्रेंड के साथ बहस हो गई थी। सहेली का कहना है कि कुमुदिनी की पिटाई भी की गई थी। घटना के वक्त वह नहीं थी। सुबह में वह जब लौटी तो देखा कि सहेली कुमुदिनी के साथ बॉयफ्रेंड मारपीट कर रहा है। उसने विरोध जताई तो बॉयफ्रेंड ने कहा कि वह अपनी प्रेमिका के साथ मारपीट करें या फिर कुछ और। वह बोलने वाली कौन होती है। कुछ देर बाद युवक गया। कुमुदिनी वहीं गिर पड़ी थी। उसने जब सहेली को उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठी। संदेह होने पर उसने अन्य सहेलियों को बुलाया। आसपास के लोग भी जुट गए। लोगों ने तुरंत नगर थाना की पुलिस को सूचित किया।


बॉयफ्रेंड अश्लील हरकत करने की कोशिश कर रहा था
नगर थाना की पुलिस ने कमरे की बारिकी से जांच पड़ताल की। जांच के दौरान शराब की बोतले, ग्लास, सिगरेट के पैकेट सहित अन्य कई संदिग्ध सामानों को बरामद किया। युवती फर्श पर टी- शर्ट एवं हाफ पेंट पर लेटी हुई थी। सिर दिवाल से सटा हुआ था। अंदाजा यह लगाया जा रहा है कि युवती के साथ पार्टी मनाने के बाद उसके साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया होगा। अश्लील हरकत करने के दौरान युवकों के साथ झड़प हुई होगी। झड़प के दौरान वह जमीन पर सिर के बल पर गिरने से बेहोश हो गई होगी और उसकी मौत हो गई।