logo

साहिबगंज में युवक का शव बरामद, पैसे के विवाद में हत्या का आरोप

DEADBODY1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के कौड़ीखुटाना  मुढ़ी मील के पीछे खेत से एक 23 वर्षीय श्रीलाल मुर्मू का शव थाना पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। इस संबंध में मृतक की पत्नी मंझली हांसदा ने बताया कि गुरुवार को कौड़ी कुटाना मेला देखने के लिए बहनोई ताला बाबू टुडू एवं उसके पति श्रीलाल मुर्मू दोनों साथ गए थे। देर शाम तक नहीं आने पर काफी खोजबीन की पर पता नहीं चल पाया। शनिवार को गांव के लोगों ने बताया कि एक युवक का शव कौड़ी खुटाना में मिला है, जब परिवार वालों ने आकर देखा तो पता चला कि शव पति की ही है।
इसकी सूचना मिर्जाचौकी थाना को दी गई,मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, एक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पिंडरा गांव का रहनेवाला था और मुम्बई में मजदूरी का काम करता था। वहीं उसकी शादी पिंडरा पंचायत के चुना खाड़ी गांव में एक साल पहले हुई थी। लोगों ने बताया कि मृतक के पिता पहले ही मर चुके हैं। और घर में बुढ़ी मां एवं एक बहन है। सभी की परवरीश मृतक मेहनत मजदूरी कर करता था।
वहीं मृतक के बहनोई ताला बाबू टुडू के बयान पर प्रार्थमिकी दर्ज कर लिया गया है, जिसमें बताया गया है कि "मृतक को राजेश राय मजदूरी कराने के लिए मुम्बई ले गया था। राजेश राय के पास 7 हजार 5 सौ रुपए बकाया था। कौड़ी खुटाना मेला में जब मृतक ने रुपए मांगा तो नोक झोंक करने लगा। इसी दौरान मुझपर भी चाकू मारा, जिससे हाथ एवं पांव में लगा यह देख मैं मेले में छिप गया। उसके बाद मैंने देखा कि बहियार की ओर ले जाकर आरोपी ने चाकू से गला रेत दिया।"
मृतक का बहनोई मेहरमा थाना गोड्डा जिला का रहने वाला है। वहीं थाना प्रभारी रुपेश के द्वारा राजेश राय को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे प्रारंभिक प्रक्रिया कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand trending news ranchi news ranchi latest news sahibganj news sahebganj news sahebganj latest news crime news crime latest news