logo

खदान में मिला मां-बेटे का शव, आत्महत्या की आशंका

ेपोन2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बगैया में एक बंद पड़े स्टोन माइंस से मां और बच्चे का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि मां ने बच्चे के साथ आत्महत्या की है। पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन कर रही है। दोनों शव को माइंस से बाहर निकाल लिया गया है। मृतक महिला की पहचान कुसमी देवी और उसके एक वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कुसमी देवी अपने बेटे के साथ मंगलवार की शाम से लापता थी। बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीण जब इलाके में माइंस के पास गए तो देखा कि एक महिला का शव माइंस के पानी में तैर रहा है। छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की आगे छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। जानकारी के अनुसार कुसमी देवी का ससुराल वालों के साथ विवाद था। ससुराल के लोग कुसमी देवी को मायके से बात नहीं करने देते थे। कुछ महीने पहले विवाद में मारपीट की घटना हुई थी। कुसमी देवी की करीब दो वर्ष शादी हुई थी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N