logo

रांची की 3 आंगनबाड़ी सेविकाओं पर DC ने की कार्रवाई, मंईयां योजना के वेरिफिकेशन के लिए ले रही थी पैसे 

DC28.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची के धुर्वा में 3 आंगनबाड़ी सेविका मंईयां सम्मान योजना के वेरिफिकेशन के लिए पैसा ले रही थी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने तुरंत कार्रवाई की। लाभुकों ने इस संबंध में जन शिकायत कोषांग के व्हाट्सऐप नंबर पर शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि पटेल फिल्ड बंधन कोच्चा, धुर्वा की अर्चना सिंह, गायत्री नगर धुर्वा की गीता कुमारी और कदम खटाल, धुर्वा की उषा कुमारी लाभुकों से अवैध राशि की मांग कर रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए सेविकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

Tags - Ranchi News Ranchi Latest News Ranchi Hindi News Maina Samman Yojana Anganwadi Sevika Ranchi DC