logo

तपोवन मंदिर में चल रही तैयारियों का डीसी-एसएसपी ने लिया जायजा

0613.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामनवमी को लेकर निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर में चल रही तैयारियों का जायजा रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार लिया। यहां मंदिर समिति के सदस्यों से मिलकर तैयारियों की जानकारी ली। बेहतर व्यवस्था के लिए पुलिस- प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एनडीसी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जुलूस मार्ग में निर्माण कार्य का लिया जायजा
मंदिर परिसर चल रही तैयारियों का जायजा लेने के बाद डीसी-एसएसपी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ जुलूस के रूट में चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लियाअधिकारियों को जुलूस के आगमन और प्रस्थान के लिए सुगम व्यवस्था करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कंपनी के अधिकारियों को जुलूस के आगमन और प्रस्थान के लिए सुगम व्यवस्था करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT