द फॉलोअप, रांची
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) आगमन पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त राजीव रंजन ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। अधिकारियों ने जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालूम हो कि निर्मल महतो की शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज जमशेदपुर गए थे।
