द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के मुख्यालय में बैठकों के साथ-साथ, वह खुद स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर रही हैं और चिकित्सकों तथा कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दे रही हैं।
इसी क्रम में डीसी ने घाघरा के पास स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की लचरता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को इलाज में कोई भी दिक्कत होती है तो संबंधित पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को इलाज में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
