logo

पाकुड़ में ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का डीसी मनीष कुमार ने किया निरीक्षण

tn7jt.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ के जिला निर्वाचन पदाधिकारी और उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस से संबंधित विधि-व्यवस्था के सभी आवश्यक पहलुओं की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वहां रखी ईवीएम मशीनों, सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य उपकरणों की स्थिति और उनके रखरखाव का भी जायजा लिया।
निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह वेयरहाउस के बाहरी हिस्से और प्रत्येक तिमाही में आंतरिक हिस्से का निरीक्षण करना होता है। साथ ही रखरखाव तथा तकनीकी उपकरणों की स्थिति संबंधी प्रतिवेदन मंत्रीमंडल निर्वाचन विभाग, रांची को भेजना आवश्यक होता है। इसी क्रम में उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौजूद निर्वाचन कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए और विभाग को प्रतिवेदन भेजने को कहा। निरीक्षण के समय उप निर्वाचन पदाधिकारी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष/सदस्य तथा निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।


 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand latest jharkhand News jharkhand News in hindi Pakur Updates latest Pakur news Pakur news Updates Pakur News Updates jharkhand news Updates Pakur News in Hindi