logo

जमशेदपुर : गुड़ाबांदा के सबर टोला का DC ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जमशेदपुर_डीसी.jpg

द फॉलोअप डेस्क

जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी द्वारा गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत अर्जुनबेड़ा स्थित सबर टोला का निरीक्षण कर जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही, स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीसी ने ग्रामीणों से बातचीत कर यह जाना कि उन्हें राशन, आवास, वृद्धा पेंशन, उज्ज्वला योजना, पीने का पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति, शौचालय निर्माण, मनरेगा आदि योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों को अब तक योजनाओं से नहीं जोड़ा गया है, उन्हें त्वरित चिन्हित कर लाभान्वित किया जाए। डीसी ने सबर परिवारों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए प्रखंड के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सेवाएं एवं योजनाएं प्राथमिकता के आधार पर इन तक पहुंचें यह सुनिश्चित करें।
बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता की ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान डीसी ने अर्जुनबेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं आश्रम विद्यालय का भी जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति, पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, शिक्षकों की उपस्थिति, मिड-डे मील की व्यवस्था, शैक्षणिक सामग्री तथा छात्रों की पढ़ाई की स्थिति की गहन जांच की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता सुधारने, नियमित शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने तथा बच्चों में सीखने की उत्सुकता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरक गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए। आश्रम विद्यालय में रहने वाले छात्रों की खानपान, सुरक्षा और शिक्षा की समुचित व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कुछ मूलभूत समस्याओं से को भी उपायुक्त के समक्ष रखीं। मौके पर डीसी ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि समन्वय बनाकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए कदम उठाएं। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

 


 

Tags - latest jamshedpur News jamshedpur Updates latest jamshedpur news jamshedpur News jamshedpur latest news jharkhand Updates latest Breaking news latest news jamshedpur news jamshedpur Latest updates