logo

जमशेदपुर : DC ने EVM वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

jamshedpur_dc_evm_warehouse_news.jpg

द फॉलोअप डेस्क
डीसी कर्ण सत्यार्थी ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं अद्यतन, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप में संचालित हों। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी EVM-VVPAT सह उप सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


 

Tags - latest jamshedpur News jamshedpur Updates latest jamshedpur News latest jharkhand News jharkhand Updates Jharkhand Updates latest Jamshedpur DC News EVM Warehouse in jamshedpur Latest News