द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने समाहरणालय भवन के ग्राउंड फ्लोर में स्तनपान कक्ष और बच्चों के खेलने की जगह (फीडिंग रूम कम चिल्ड्रेन प्ले एरिया) का उद्घाटन किया। फीता काटकर इसका शुभारंभ करते हुए उपायुक्त ने कहा कि इस पहल का मकसद माताओं और बच्चों के लिए सुरक्षित और आरामदायक माहौल देना है।
इस नई सुविधा के शुरू होने से अब समाहरणालय आने वाली स्तनपान कराने वाली माताओं को एक सुविधाजनक जगह मिलेगी, जहां वे आराम से अपने बच्चों को दूध पिला सकेंगी। इसके साथ ही, बच्चों के लिए खेलने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे वे खेल-खेल में समय बिता सकेंगे। इस मौके पर उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनी कुमारी और अन्य अधिकारी मौजूद थे। बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक भी इस उद्घाटन समारोह का हिस्सा बने।
.jpeg)