logo

वृद्धाश्रम-स्पैष्टिक स्कूल को अनुदान राशि देने की अनुशंसा के लिए डीसी ने की बैठक, जानें किस संस्था का हुआ चयन

013.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अनुदान से संचालित स्पैष्टिक विद्यालय एवं वृद्धाश्रम के वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुदान राशि की अनुशंसा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से व्यय की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिसके बाद नियमानुसार अनुदान प्राप्ति के लिए अनुशंसा विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया।

इन संस्थाओं के लिए की गई अनुशंसा
1. दीपशिखा, रांची (स्पैष्टिक विद्यालय संचालन के लिए)
2. चेशायर होम, रांची (स्पैष्टिक विद्यालय संचालन के लिए)
3. उर्सुलाइन कॉन्वेंट, हेसाग, रांची (वृद्वाश्रम संचालन के लिए)
4. विहार समाज कल्याण संस्थान, नगड़ी, रांची (वृद्वाश्रम संचालन के लिए)

नई योजना के तहत इन संस्थाओं के नाम पर हुई अनुशंसा
1. झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन, रांची (दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एवं रोजगार परख शिक्षा के लिए)
2. ज्ञानदीप बाल एवं महिला विकास सोसायटी, रांची (गरीब एवं असहाय बच्चों की शिक्षा के लिए)


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें :http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT