logo

रांची : डीसी ने PDS दुकानों का किया औचक निरीक्षण, दिया जांच का निर्देश

DC15.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में जनवितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने राशन डीलर सत्यनारायण हजाम की दुकान पर ऑन द स्पॉट लाभुकों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंन एक लाभुक के कार्ड में माह दिसंबर की इंट्री के बारे जानकारी लेने की कोशिश की। लेकिन, लाभुकों द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं देने पर डीसी ने डीलर को सही तरीके से इंट्री करने की सख्त हिदायत दी। इसके साथ ही उन्होंने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अल्बर्ट बिलुंग एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को राशन डीलर के फाइल, स्टॉक और अन्य विसंगति को इंगित करके जांच के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने एडचोरो पंचायत के पांच पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: लोगों को पसंद आ रहा चतरा DSP का अंदाज, कहा- यह होता है असली सिंघम

 डीसी ने पीडीएस डीलर के दुकानों का किया निरीक्षण

1. मंजूर अंसारी (अनुज्ञप्ति संख्या-23/90)

2. शेख अमानुल्लाह (अनुज्ञप्ति संख्या-12/85)

3. राम तिलक साह (अनुज्ञप्ति संख्या-12/91)

4. सत्यनारायण हजाम (अनुज्ञप्ति संख्या-01/92)

5. असरुद्दीन अंसारी (अनुज्ञप्ति संख्या-16/84)

खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की ली जानकारी

इस दौरान डीसी ने पीडीएस दुकानों में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, स्टॉक पंजी, ई-पॉश मशीन, रजिस्टर मेनटेनेंस आदि की जानकारी ली। उन्होंने सभी राशन डीलरों को ससमय और सही मात्रा में खाद्यान्न वितरण एवं ऑनलाइन इंट्री सुनिश्चित करने का निदेश दिया। इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, राँची अल्बर्ट बिलुंग एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नगड़ी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। बता दें कि जिला के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक प्रखंड के पांच-पांच जनवितरण प्रणाली दुकानों का आज औचक निरीक्षण भी किया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT