logo

पाकुड़ : निर्धारित रेट से अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत पर DC ने शराब दुकानों का किया औचक निरीक्षण

dc_pakur_daru_nirikshan.jpg

नंदलाल तुरी
उपायुक्त मनीष कुमार ने उत्पाद विभाग के अंतर्गत संचालित शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण उपभोक्ताओं द्वारा निर्धारित रेट से अधिक मूल्य वसूले जाने की मिल रही शिकायतों के आधार पर किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दुकानों पर रेट लिस्ट की उपलब्धता, बिलिंग व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि न वसूली जाए। ऐसा पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से दुकानों की निगरानी करें और उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता बनाए रखना और उपभोक्ताओं को उनका अधिकार दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

Tags - jharkhand Updates latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest jharkhand Updates jharkhand News pakur updates pakur News in Hindi latest pakur Updates latest pakur news Pakur News Updates pakur Updates pakur news Updates latest pakur n