logo

इसबार पकड़े गए साहेब, डीसी ने किया खरौेंधी प्रखंड का औचक निरीक्षण, गायब मिले बीडीओ और सीओ 

GRHWA011.jpg

गढ़वा
उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज प्रखंड खरौंधी का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में प्रखंड सह अंचल कार्यालय खरौंधी, प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि का भी औचक निरीक्षण किया गया एवं कार्य प्रणालियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त यादव द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय खरौंधी का निरीक्षण किया गया है, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।  कड़ी फटकार लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी से स्पष्टीकरण किया एवं लिखित में जवाब देने के निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की उपस्थिति, व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर, योजनाओं से संबंधित फाइलें, लाभुक सूची एवं विभिन्न योजनाओं के भौतिक व वित्तीय प्रगति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त रजिस्टर एवं अभिलेख समय से अद्यतन कराएं जाएं तथा कार्यालय समय पर आने का निर्देश दिया गया। साथ ही अपने कर्मियों को भी समय पर आने हेतु निर्देशित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यालयी कार्यों में शिथिलता को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पंचायत भवन में ग्रामीणों से संवाद

उपायुक्त ने पंचायत भवन में ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि "सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उपायुक्त ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया कि ग्राम राजी में पुराने पंचायत भवन के बरामदे में आंगनबाड़ी केंद्र चल रहा था एवं बाकी के सभी शेष कमरों में ताला बंद था। बताया गया कि किसी निजी व्यक्ति के द्वारा शेष कमरों का उपयोग किया जा रहा है। उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए तत्काल अंचल निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि अंचल अधिकारी से समन्वय कर अविलंब पंचायत भवन के सभी कमरों के ताले को तुड़वाते हुए उसमें आंगनबाड़ी केंद्र को सुचारू रूप से संचालित करना सुनिश्चित करें। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान सेविका एवं सहायिका उपस्थित पाई गईं। बताया गया कि केंद्र नियमित रूप से संचालित हो रहा है। उपायुक्त ने बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था एवं पोशक आहारों की स्थिति से अवगत होते हुए कहा कि "आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण का आधार हैं, इनकी अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र चंदनी का निरीक्षण

इस दरम्यान उन्होंने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र चंदनी का निरीक्षण किया, जहां आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण अधूरा पाया गया। आंगनवाड़ी निर्माण को पूर्ण कराने हेतु मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अधूरे पड़े आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। भ्रमण के दौरान उपायुक्त  यादव द्वारा खरौँधी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। इस क्रम में  विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति संतोषजनक पाई गई। छात्रों की उपस्थिति, मेन्यू के अनुसार मध्यान्ह भोजन का संचालन, सभी विद्यार्थियों के यूनिफॉर्म समेत शिक्षकों की उपस्थित जायजा लिया गया। उपायुक्त यादव द्वारा वापसी के क्रम में प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय भवनाथपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर का भी औचक निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


 

Tags - Caught DC Surprise Inspection  Kharaundhi Block BDO  CO Found Absent Jharkhand Jharkhand news