logo

गढ़वा मंडल कारा में DC और SP की औचक छापेमारी, प्रत्येक स्थान पर चला सघन तलाशी अभियान

गढ़वा मंडल कारा में DC और SP की औचक छापेमारी, प्रत्येक स्थान पर चला सघन तलाशी अभियान

गढ़वा: 
गढ़वा जिले (Garhwa District) में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में कल देर रात्रि उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा (DC Pashupatinath Mishra) एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर (SP Ashutosh Shekharr) के संयुक्त नेतृत्व में गढ़वा मंडल कारा (Garhwa Jail) में औचक छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

मंडल कारा के विभिन्न स्थानों की गहन जांच
औचक निरीक्षण के दौरान मंडल कारा के विभिन्न वार्डों, बैरकों एवं अन्य संबंधित स्थलों की गहनता से जांच की गई। तलाशी अभियान के दौरान जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों से संबंधित व्यवस्थाओं तथा संभावित प्रतिबंधित वस्तुओं की उपलब्धता की बारीकी से जांच की गई। छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई तथा जेल परिसर में स्थिति सामान्य एवं संतोषजनक पाई गई।

इससे पूर्व भी जिला प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से मंडल कारा, गढ़वा में निरुद्ध कैदियों एवं सभी वार्डों की समय-समय पर विधिवत तलाशी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसी उद्देश्य से दिनांक 03 अक्टूबर 2026 की रात्रि को विशेष सघन तलाशी अभियान के लिए दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

भविष्य में भी होगा औचक निरीक्षण और गहन जांच
अभियान के दौरान प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा जेल की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जेल की सुरक्षा, अनुशासन एवं विधि-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी आवश्यकता के अनुरूप इस प्रकार के औचक निरीक्षण एवं सघन तलाशी अभियान जारी रहेंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य जेल परिसर को पूरी तरह सुरक्षित, अनुशासित एवं प्रतिबंधित सामग्रियों से मुक्त बनाए रखना है, ताकि जेल प्रशासन सुचारू रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके।

सघन तलाशी अभियान के दौरान ये रहे मौजूद
सघन तलाशी अभियान में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण, प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा, कुमार नरेन्द्र नारायण,अंचल अधिकारी मेराल, यशवंत नायक,अंचल अधिकारी, गढ़वा,ओम प्रियदर्शी गुप्ता,कार्यपालक दण्डाधिकारी गढ़वा,राजेश कुमार,जिला पशुपालन पदाधिकारी गढ़वा,श्रीकांत बारहड़े, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा दीपश्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

Tags - Jharkhand NewsGarhwa Jail RaidGarhwa UpdateGarhwa NewsJharkhand Latest News