द फॉलोअप डेस्क
गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार से स्कूल खुलने के बीच रांची के कांके स्थित डीएवी गांधी नगर स्कूल की एक बस ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस चालक की हालत सामान्य नहीं थी और वह पूरी तरह होश में नहीं था। कहा जा रहा है कि वह नशे में था। घटना के समय बस खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी छात्र के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि टक्कर से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
