logo

झारखंड में मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, 6 जिलों में रेड अलर्ट 

वोीगेप36.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने आज को छह जिलों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। रांची समेत कई इलाकों में शनिवार से ही बारिश हो रही है और 15 सितंबर को भी इसका असर देखने को मिलेगा। 


मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि 15 सितंबर को राज्य के दक्षिण हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ-साथ उत्तर पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, धनबाद, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। 


निकटवर्ती मध्य हिस्से रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में कहीं कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है, इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 15 सितंबर को 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज हवा भी चलेगी, जिस कारण तापमान में भी गिरावट होने की पूरी उम्मीद है। गढ़वा, पलामू, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश (11 सेंटीमीटर तक) हो सकती है। 16 सितंबर को राज्य के पश्चिमी भागों में गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

रांची, खूंटी, लोहरदगा समेत कई जिलों में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग ने 15 सितंबर को राज्य के दक्षिण-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में अति भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। रामगढ़, रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा, कई इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और वज्रपात भी हो सकता है।

Tags - Jharkhand Weather Jharkhand News Rain in Jharkhand