logo

कोयल नदी पर बने पुल पर मंडराया खतरा, पिलर धंसने की आशंका जता रहे ग्रामीण; मरम्मत की मांग

क्वेफे.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गुमला जिले के नागफनी स्थित नेशनल हाईवे के कोईल नदी पुल का एक पिलर धंसने का ग्रामीणों ने आशंका जताई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया है कि नागफनी में नेशनल हाईवे में नवनिर्मित पुल का एक पिलर हल्का सा धंसा हुआ सा दिखलाई पड़ा रहा है। जिसके कारण उस स्थान का सड़क भी बीच में दबा हुआ लग रहा है। साथ ही पुल के दोनों ओर से ऊपर का रेलिंग भी दबा दिखाई दे रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अगर इस पर जल्द ही आवागमन रोक कर पुल को बनाया नहीं गया। तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द ही पुल से आवागमन रोक कर पुल की मरम्मत करने की मांग की है।
इस मामले में आरकेडी कंपनी के वरीय पदाधिकारी लक्ष्मण शेट्टी से जब दूरभाष में बात की गई, तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में अभी तक नहीं था। लेकिन उसकी जल्द ही जांच कर ली जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar gumla news gumla latest news gumla update gumla trending news