द फॉलोअप डेस्क
युगांतर भारती, नेचर फाउंडेशन एवं दामोदर बचाओ आंदोलन की ओर से कल यानी 30 मई (गंगा दशहरा) के दिन रजरप्पा में देवनद- दामोदर महोत्सव का आयोजन किया गया है। मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा में होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे। बताते चलें कि मुख्य समारोह रजरप्पा में होगा। इसके अलावा झारखंड के अन्य 44 स्थानों पर दामोदर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बताते चलें कि 30 मई की शाम 5 बजे से सवा 7 बजे तक महोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान राज्यपाल नद पूजन, आरती और संगोष्ठी आदि में हिस्सा लेंगे।

2004 में हुई थी शुरुआत
दमादोर बचाओ आंदोलन को लेकर विधायक सरयू राय ने बताया कि दामोदर को बचाने के लिए 2004 में गंगा दशहरा के दिन आंदोलन की शुरुआत हुई थी। आंदोलन का यह 19वां साल है। लोगों ने माना है कि दामोदर का पानी साफ होने के साथ करीब 95 प्रतिशत तक औद्योगिक प्रदूषण से दामोदर मुक्त हो गया है।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N