logo

रांची सहित कई जिलों में 22 तक रोजाना बारिश, इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट भी जारी

भारी_बारिश.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची सहित राज्य के कई जिलों में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। पश्चिमी ओडिशा क्षेत्र में लो प्रेशर बना हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में झारखंड में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 17 से 22 अगस्त तक रोजाना बारिश हो सकती है। इस दौरान रांची सहित कई जिलों में दो से तीन बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की सम्भावना है। लेकिन 19 अगस्त को राज्य के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत कोल्हान और पलामू क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, लातेहार, चतरा, गढ़वा सहित अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका है। इसके बाद 21 और 22 अगस्त को भी राज्य के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मानसून कमजोर रहा। कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। वहीं पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 22.4 मिमी बारिश खरसावां में दर्ज की गई।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar jharkhand trending news jharkhand monsoon jharkhand monsoon news monsoon latest news