logo

दाहू यादव और सुनील यादव के घर होगी कुर्की-जब्ती, पिता-बेटे के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट

1353.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के साहिबगंज जिले में हुए 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन केस में दाहू यादव और सुनील यादव के घर कुर्की-जब्ती होगी। रांची ईडी की कोर्ट ने शुक्रवार को फरार चल रहे दोनों आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया हैपहले ही रांची ED की कोर्ट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर रखा है। इन दोनों के अलावा दाहू यादव के पिता पशुपति और बेटे राहुल के खिलाफ भी कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। ED कोर्ट के इस आदेश से आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

जनवरी में घर पर बजाया गया था नगाड़ा-डुगडुगी
ईडी की ओर से चार-चार नोटिस भेजे जाने के बाद भी दाहू यादव के पेश नहीं होने पर ईडी ने इस साल जनवरी में नोटिस जारी किया था। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने दाहू यादव और उसके भाई सुनील यादव के घर पर नोटिस चस्पा किया था। नोटिस चिपकाने से पहले नगाड़ा-डुगडुगी भी बजाई। बाद में थाना प्रभारी ने इश्तेहार को माइक पर पढ़कर स्थानीय लोगों को सुनाया।


18 जुलाई के बाद नहीं हुआ है हाजिर
अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा के करीबी दाहू यादव अंतिम बार वह 18 जुलाई 2022 को ईडी के दफ्तर में पहुंचा था। इसके बाद नहीं आया ईडी की विशेष अदालत में पंकज मिश्रा पर दाखिल चार्जशीट के मुताबिक पंकज मिश्रा के प्रभाव के बल पर दाहू यादव, बच्चू यादव के सहयोग से साहिबगंज क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन कराता था

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT