logo

पहाड़ पर मजे कर रहा दाहू यादव, ईडी के गवाहों को बंदू'क के बल पर डरा रहा, डीजीपी लें संज्ञान- बाबूलाल

01223.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दाहू यादव मुफस्सिल थाना के पहाड़ पर भारी संख्या में हथियारबंद लोगों के साथ मजे से रह रहा है घूम रहा है लोगों से मिलता-जुलता है। यह आरोप भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया में इस संबंध में लिखा कि 1000 करोड़ के खनन घोटाले का प्रमुख फ़रार अभियुक्त वहां के नामी अपराधी दाहू यादव को नहीं पकड़ने में आपके पुलिस की क्या मजबूरी है हेमंत सोरेन जी? कुर्की ज़ब्ती के नाम पर खानापूर्ति कर अपना काम पूरा समझने वाली वहां की पुलिस और प्रशासन के लोग यह जानते हुए भी कि दाहू मुफ़सिल थाना के पहाड़ पर भारी संख्या में हथियारबंद लोगों के साथ मज़े से रह रहा है घूम रहा है लोगों से मिलता-जुलता है। ईडी के गवाहों को बंदूक़ के बल पर डरा रहा है। इसके बावजूद उसको पकड़ने से कौन रोक रहा है?

बच्चा-बच्चा को पता है कि पुलिस दाहू को बचा रही
बाबूलाल ने यह भी लिखा है कि
पुलिस की सुरक्षा में उसे इस पहाड़ से उस पहाड़ पंहुचाने और गिरफ़्तारी से बचाने का आरोप लग रहा है। जब ये बात साहिबगंज के बच्चा-बच्चा को पता है उसके आतंक से डरे-सहमे लोग ये सूचना हम जैसे लोगों तक पंहुचा रहे हैं। तो फिर वहां की पुलिस-प्रशासन और राज्य सरकार को उसकी गतिविधियों और मूवमेंट की जानकारी न हो? ये कोई कैसे विश्वास करेगा।

दाहू को काबू करना साहिबगंज पुलिस-प्रशासन के वश में नहीं
पिछले पंद्रह दिनों में साहिबगंज में कई हत्या हुई है। आरोप है कि ये हत्याएं वहां डर और आतंक पैदा करने के लिये करवा जा रही है। बाबूलाल ने कहा कि  दाहू को क़ाबू करना साहिबगंज पुलिस-प्रशासन की औक़ात और हिम्मत से बाहर की बात लग रही है। उन्होंने झारखंड के डीजीपी से संबंध में कहा कि वे इसका संज्ञान लें। रांची से विशेष पुलिस दल गठित कर भेजें दाहू की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराकर वहां आतंक राज की समाप्ति करें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N