logo

जामताड़ा : 72 स्कूलों में साइबर सुरक्षा क्लब का गठन, उपायुक्त ने किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

jmtr.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

SGSY प्रशिक्षण भवन सभागार में जिला प्रशासन एवं सीडेक पटना के सौजन्य से जामताड़ा जिला अंतर्गत 72 विद्यालयों में इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी एजुकेशन एंड अवेयरनेस साइबर सिक्योरिटी क्लब का गठन किया गया।  मास्टर प्रशिक्षकों के लिए 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त  रवि आनंद  संयुक्त निदेशक सीडेक पटना,  उप विकास आयुक्त जामताड़ा  निरंजन कुमार द्वारा किया गया। इससे पूर्व अतिथियों को पौधा,  मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया गया। 

आयोजित कार्यक्रम में जिले के चिन्हित 72 विद्यालयों के छात्र-छात्रा पूरे कार्यक्रम से लाइव जुड़े। वहीं कार्यक्रम में मास्टर प्रशिक्षकों के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य आदि शामिल हुए। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त  रवि आनंद  ने कहा कि यह एक नए जामताड़ा की शुरुआत होगी, जो अतीत के छाप को पीछे छोड़कर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि साइबर सिक्योरिटी क्लब का गठन एवं इसका बेहतर क्रियान्वयन जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा। और आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और तकनीकी उपकरणों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। बैंकिंग,  शिक्षा,  संचार,  खरीदारी और शासन जैसे अनेक क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम का प्रयोग आम हो गया है। इसके साथ ही साइबर अपराधों में भी तीव्र वृद्धि हुई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक जामताड़ा  राज कुमार मेहता  ने कहा कि कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त के प्रयास से किया गया है, जिसका मोटिव साइबर सुरक्षा को लेकर निचले स्तर तक के लोगों को जागरूक करना एवं उसे बताना है। यह कार्यशाला ट्रेनर ऑफ ट्रेनिंग के रूप में आयोजित किया गया है। सीडेक पटना एवं एनआईसी  इस क्षेत्र में काफी अहम भूमिका निभा रही है। साइबर फ्रॉड के बदलते प्रारूप पर यह कार्य कर रहा है। वहीं इस दौरान उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में पुलिसिंग से प्राप्त जानकारियों को विस्तार से साझा किया एवं लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand khabar jamtara jamtara news Cyber Security Club School Education C-DAC Patna Training Workshop Cyber Crime Awareness jamtara jamtara District Administration