logo

रांची : साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार, SSP को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

A35.jpg

रांची: 

रांची जिला के बिरसा चौक स्थित बंधुनगर से एक व्यक्ति को साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स की निशानदेही पर विभिन्न बैंकों का पासबुक, एटीएम कार्ड और एक ही व्यक्ति का अलग-अलग पहचान पत्र जब्त किया गया है। जांच में उक्त सामग्री का साइबर क्राइम में इस्तेमाल किए जाने का साक्ष्य मिला है। गिरफ्तार शख्स को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार शख्स ने कबूला जुर्म
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रांची एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्ता सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई। डीएसपी (साइबर) के नेतृत्व में जगन्नाथपुर थाना की एक टीम गठित की गई थी। टीम ने बिरसा चौक संथित बंधुनगर से 34 वर्षीय राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में राजकुमार ने सहयोगियों के साथ मिलकर साइबर अपराध कबूल किया है। गिरफ्तार किए गये राजकुमार सिंह ने बताया कि उसने साइबर क्राइम के जरिए लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। 

टीम में ये पुलिसकर्मी थे शामिल
डीएसपी (साइबर) यशोधरा के नेतृत्व में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, रवि राहुल और संजय कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए साइबर क्रिमिनल राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया। आगे की कार्रवाई जारी है।