logo

साइबर अपराध अनुसंधान पर पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ, डिजिटल अपराध से निपटने की तैयारी

cyber_HOTWAR.jpg

रांची 

राजधानी रांची स्थित अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय, होटवार में सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद से आए तीन अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा "साइबर अपराध का अनुसंधान" विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को मुख्य रूप से "डिजीटल पेमेन्ट संबंधित अपराध" "घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन" "सोशल मीडिया द्वारा किए गए अपराध" "सी०डी०आर० / आई०पी०डी०आर० विश्लेषण" "डार्क वेब" "क्रिप्टो करेंसी" आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड पुलिस के विभिन्न इकाईयों से आए आरक्षी, सहायक अवर निरीक्षक, अवर निरीक्षक और पुलिस निरीक्षक स्तर के कुल 78 पदाधिकारी पुलिसकर्मी भाग ले रहें हैं।

Tags - Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy Cyber Crime Investigation Five Day Training Program Cyber Security Training Jharkhand Police