logo

मानक उल्लंघन पर CSC मुख्यालय ने पाकुड़ के 329 केंद्र किए बंद

gnetimt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ जिले में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के निर्धारित मानकों और सही स्थान पर संचालन न करने वाले प्रज्ञा केंद्रों के खिलाफ CSC मुख्यालय, नई दिल्ली ने सख्त कार्रवाई की है। इसके तहत जिले के कुल 329 CSC आईडी को निरस्त कर दिया गया है। जिला प्रबंधक CSC पाकुड़ संतोष शीला हेंब्रम ने बताया कि जिले में कई प्रज्ञा केंद्र CSC द्वारा तय नियमों और मानकों का पालन नहीं कर रहे थे। जांच में यह पाया गया कि कई CSC आईडी बिना स्थायी केंद्र, उचित कॉमन ब्रांडिंग, रेट चार्ट और अन्य आवश्यक नियमों के पालन के संचालित की जा रही थीं।
संतोष हेंब्रम ने बताया कि 329 CSC आईडी हाल ही में निरस्त की गई हैं, और आने वाले दिनों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर और भी CSC आईडी पर कार्रवाई हो सकती है। CSC संचालन हेतु जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि केंद्र स्थायी रूप से उपलब्ध होना अनिवार्य है, कॉमन ब्रांडिंग फ्रेम में लगी होनी चाहिए, रेट चार्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना चाहिए, सभी लेन-देन केवल CSC आईडी के माध्यम से किए जाएं और संचालकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य है। जिन प्रज्ञा केंद्र संचालकों की CSC आईडी निरस्त हुई है, उन्हें सभी नियमों का पालन कर जिला प्रबंधक से संपर्क करना होगा। सभी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित होने के बाद ही CSC आईडी पुनः चालू की जाएगी। राज्य भर में CSC प्रज्ञा केंद्रों की गहन जांच और भौतिक सत्यापन प्रक्रिया जारी है। सभी जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि केवल वही प्रज्ञा केंद्र संचालक संचालन की अनुमति पाएंगे, जो CSC के निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन करेंगे।

 

Tags - Latest news jharkhand News updates latest jharkhand news Jharkhand News Updates latest Updates Jharkhand jharkhand News Jharkhand News jharkhand Updates latest Jharkhand News Pakur news Updates Pakur news updates Pakur News Updates Pakur news