logo

पश्चिमी सिंहभूम : पहले पूरे बैरक में की फायरिंग, फिर CRPF जवान ने खुद को मारी गोली

CRRR.jpg

पश्चिमी सिंहभूमः
गोइलकेरा थाना क्षेत्र के आराहासा में स्थित सीआरपीएफ कैंप में संतरी ड्यूटी पर तैनात जवान अमित सिंह ने खुद को गोली मार ली है। जवान ने इंसास रायफल से खुद को गर्दन पर गोली मारी है। बताया जा रहा है कि खुद को मारने से पहले उन्होंने पूरे बैरक में उत्पात मचाया था। कैंप के बैरक में आठ राउंड फायरिंग की थी। जिससे सीआरपीएफ कैंप में कुछ देर के लिए हड़कप मचा रहा। घटना गुरुवार रात की है। मृतक जम्मू जिला अंतर्गत बिसाना थाना क्षेत्र के लसवारा गांव का रहने वाला था। 


परिवारिक तनाव में थे 
कल शाम कमांडेंट आनंद कुमार जेराई, उप कमांडेंट जियाउल हक की उपस्थिति में सलामी देने के बाद सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना कर दिया गया। रांची से वायुमार्ग से शव को जम्मू भेजा गया। कहा जा रहा है कि जवान पारिवारिक समस्या के कारण तनाव में थे। वह 2005 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बतौर कांस्टेबल बहाल हुए थे। उनको हवलदार के पोस्ट पर प्रमोशन मिलने वाला था। ट्रेंनिग पूरा कर वह तीन-चार दिन पहले ही 60 बटालियन के आराहासा स्थित कैंप में लौटा था। अमित सिंह की उम्र 38 साल थी।