द फॉलोअप डेस्क
सारंडा के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बिटकिलसोय में सोमवार को CRPF 134 बटालियन द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप कमांडेंट तिलोक नाथ सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बिटकिलसोय और तिरिलपोसी के ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान CRPF 134 बटालियन के डॉक्टर राजकुमार ने ग्रामीणों और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की तथा संबंधित बीमारियों के लिए आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराईं।
कमांडेंट तिलोक नाथ सिंह ने कहा कि सारंडा के कई ग्रामीणों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं, जिसके कारण यहां अधिकतर बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। साथ ही, इस क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप भी काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि देश सेवा के साथ-साथ सारंडा के लोगों की सेवा करना भी CRPF का दायित्व है। कमांडेंट ने बताया कि आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और भटके हुए युवाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए आगे भी सिविक एक्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सभी ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर तिरिलपोसी के सहायक कमांडेंट पुरुषोत्तम कुमार, बिटकिलसोय सहायक कमांडेंट शेखर कुमार, 2IC दीपेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
.jpeg)