logo

इधर घर में गर्भवती पत्नी कर रही थी इंतजार, उधर अपराधियों ने ले ली किसान की जान

कपहलूगकगे.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
खूंटी जिले के मारंगहादा गांव के एक किसान की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गयी है। मृतक का नाम चमरा मुंडा है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चमरा मुंडा खेत से काम कर देर शाम घर लौट रहा था। वह सड़क की ओर जैसे ही आया अज्ञात अपराधियों ने उसपर अंधाधूंध फायरिंग की। देर शाम मारंगहादा पुलिस घटनास्थल पहुंची को घायल को सदर अस्पताल भेजा। गंभार हालत में वहां से चमरा को रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स में इलाज के उनकी मौत हो गई। किसान को अपराधियों ने छह गोलियां मारी है। घटना स्थल से पुलिस ने एक बुलेट और तीन खोखा बरामद किया है। 


पत्नी ने देखा था अपराधियों को 
जिस जगह पर यह घटना घटी है वहां से चमरा मुंडा का घर तकरीबन 300 मीटर दूर है। घर में गर्भवती पत्नी पिंकी बोबी पति के आने का इंतजार कर रही थी। गोलियों की आवाज सुनकर पत्नी बाहर निकली तो अपराधी फरार हो चुके थे।  हत्या की पुष्टि मारंगहादा पुलिस ने की है। पत्नी पिंकी बोबी ने बताया कि वह अपने पति का इंतजार कर रही थी। उसने घर से कुछ दूर पर चार-पांच लोगों को खड़ा देखा था। उस समय वह अंदाज नहीं लगा पाई थी कि उसके पति को मारने आए हैं। उसने पुलिस को बताया कि गोली की आवाज सुनकर निकली तो देखा कि पति जमीन पर घायल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N