logo

लूट की नीयत से वाइन दुकान संचालक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

gun.png

द फॉलोअप डेस्क

सिमडेगा जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र स्थित विदेशी शराब दुकान में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे बड़ी अफरा-तफरी मच गई। दरअसल दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने अचानक दुकान पर पहुंचकर दो राउंड गोलीबारी कर दी। इस घटना में दुकान संचालक मनोज महतो के हाथ में गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी विनय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल को इलाज हेतु बिरमितरापुर अस्पताल भिजवाया गया।
गोली चलाने के बाद अपराधी कादोपानी की ओर भाग निकले। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर खोखा को बरामद करते हुए की सिमडेगा एसपी एम अर्शी के निर्देश पर पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वाइन दुकान जैसे सार्वजनिक स्थल पर हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest update simdega newssimdega latest news simdega khabar crime news crime khabar cirme latest update firing