logo

जमशेदपुर : युवक को अपराधियों ने मारी गोली तो खुद ही बाइक चलाकर पहुंच गया अस्पताल

जोीेह.jpg

जमशेदपुरः
राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद है। आए दिन किसी को भी कहीं भी गोली मार दी जा रही है। ताजा मामला जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र का है। जहां गुरुवार की रात एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। युवक का नाम विधाता तंतुबाई है। बड़ी बात यह है कि गोली लगने के बाद विधाता खुद ही मोटरसाइकिल चलाकर टीएमएच अस्पताल पहुंच गया। सुंदर नगर थाना प्रभारी ने बताया कि गोली युवक के पेट में लगी है।


पहले भी जेल जा चुका है
हालांकि पुलिस ने यह भी बताया कि विधाता का पुराना अपराधिक इतिहास भी रहा है। वह फरार चल रहा था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। विधाता को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी है। फिलहाल टीएमएच में उसका इलाज चल रहा है। वह सुंदर नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। सुंदर नगर थाना प्रभारी ने बताया कि विधाता का पुराना इतिहास भी रहा है। वह कई बार जेल जा चुका है। चक्रधरपुर में उसके खिलाफ मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि विधाता के बताए अनुसार घटनास्थल पर से कोई खोखा या सुराग नहीं मिला है।  पुलिस घटनास्थल का पता लगा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।